श्री गणेशाय नमः

श्री गणेशाय नमः
श्री गणेशाय नमः

Friday, January 25, 2019

सार्थक प्रयास

-थीम पेंटिंग से योजनाओं का प्रचार
किसी भी जनकल्याणकारी योजना की सार्थकता तभी हैजब जनता उसके बारे में जानती हो। वरनाकितनी भी बढ़िया योजना क्यों न होअगर वह आम जनता की जानकारी में नहीं होगीतो इसका लाभ नहीं मिलेगा। इसे केंद्र व प्रदेश की सरकारें भी अच्छी तरह से समझ रही हैं। यही वजह है कि जन-जन तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए सरकारें हरसंभव प्रयास करती रही हैं और कर रही हैं और आगे भी करती रहेंगी।
 अब केंद्र व प्रदेश की सरकारें थीम पेंटिंग के जरिए शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की कोशिश में है। सरकार अभी मानकर चल रही है कि इससे योजनाओं की जानकारी आमजन तक आसानी से पहुंचाई जा सकेगी। इसके लिए जिला प्रशासन को ताकीद किया गया है कि वे शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का प्रयास करे। इसके लिए सभी सरकारी विभाग एक साथ मिलकर काम करेंगे। वे अपने-अपने क्षेत्र व स्थानों पर ये थीम पेंटिंग को करवाएंगे। योजनाओं में मुख्य रूप से स्वच्छ भारत योजनाबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओप्रधानमंत्री आयुष्मान योजनाटीकाकरणजननी सुरक्षा योजनाक्षयरोग निवारण जैसे अनेक योजनाएं शामिल हैंजो जनता के हित में है और अब तक के हुए प्रचार-प्रसार के बावजूद अभी तक जनता इन योजनाओं को शामिल नहीं हो सकी है। इससे लाखों-करोड़ों रुपए खर्च किए जाने के बावजूद वह लाभ नहीं मिल सका हैजिसकी अपेक्षा योजनाओं को लागू करते वक्त की गई थी।
 वैसे भी थीम पेंटिंग एक ऐसी विधा हैजिससे अशिक्षित वर्ग भी इसके भाव को आसानी से समझ सकता है। इससे शहरों की सुंदरता बढ़ेगी और जो सरकारी दीवारें व फ्लाइओवर अमूमन गंदे रहते हैंवे अब सुंदर दिख सकेंगी। इससे ये लोगों को अपनी ओर लुभाएंगी। इससे ये उम्मीद की जा सकती है कि अगर योजनाओं की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगीतो संभव है कि इसका लाभ भी अधिक से अधिक लोगों को मिले। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि शासन के इस प्रयास पर जिला प्रशासन कितने खरे उतरते हैं।


No comments: