श्री गणेशाय नमः

श्री गणेशाय नमः
श्री गणेशाय नमः

Friday, January 25, 2019

मुंबई टू गोवा

-महाराष्ट्र सरकार की पहल
छोटी-छोटी चीजों से भविष्य में बड़ी-बड़ी चीजें और खुशियां उभरकर सामने आती हैं। मुंबई-गोवा क्रूज को लेकर मिल रही सफलता महाराष्ट्र की देवेंद्र फणनवीस सरकार के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है। लोगों को इस क्रूज के प्रति जो उत्साह दिख रहा हैवह वाकई उत्साहजनक है। इस क्रूज पर सवारी के लिए पहली खेप में ही यात्री फुल हो गए हैं। भले ही ये बात छोटी हो,  लेकिन पर्यटन व्यवसाय में इसका बड़ा लाभ महाराष्ट्र सरकार को मिल सकता है।
 क्रूज की सवारी वैसे भी एक अलग अनुभव का अहसास कराती है। इस अहसास को आम यात्रियों तक पहुंचाने में महाराष्ट्र सरकार की पहल काफी कारगर साबित हुई है। सिर्फ सात हजार से 12 हजार रुपए की रेंज में यात्री इन सुहाने पल का आनंद उठा सकते हैं। यही कारण रहा कि पहली ही खेप में यात्रियों का टोटा नहीं रहा और यात्रियों ने दिल खोलकर इस यात्रा से लिए बुकिंग कराई है। मुंबई के नए डोमेस्टिक क्रूज टर्मिनल से शुरू होने वाले इस क्रूज का नाम अंग्रीया हैजो मराठा नेवी के पहले एडमिरल कनहोजी आंग्रे के नाम पर रखा गया है। नए उद्घाटन घरेलू क्रूज टर्मिनल (डीसीटी) से शुरू होने वाले अंगिया पर मुंबई-गोवा क्रूज ने 15 दिसंबर तक बुकिंग के साथ शत-प्रतिशत यात्री अधिग्रहण किया है।
फिलहाल देंवेंद्र सरकार की इस पहल के बाद उम्मीद की जा सकती है कि ये क्रूज पर्यटन व्यवसाय को काफी तीव्र गति दे सकेगा। इससे आने वाले राजस्व से राज्य विकास की ओर बढ़ सकेगा। कम कीमत में अधिक से अधिक यात्रियों को इस यात्रा के प्रति लुभाने में महाराष्ट्र सरकार की कोशिश कारगर होती दिख रही है। हर रोज शाम 5 बजे क्रूज मुंबई से चलेगा और अगले दिन सुबह 9 बजे गोवा पहुंचेगा। इस बीच यात्री जो नजारा देखेंगेवह उनके लिए किसी यादगार लम्हे से कम नहीं होगा और वे इसे भूलना नहीं चाहेंगे।



No comments: