श्री गणेशाय नमः

श्री गणेशाय नमः
श्री गणेशाय नमः

Friday, January 25, 2019

मछुआरों का 'मसीहा'

नाडार परियोजना पर रोक से किसानों को भी होगा फायदा
सही मायनों में असली विकास वही हैजो विनाश की ओर न ले जाए। महाराष्ट्र में प्रस्तावित देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम रिफाइनरी नाडार परियोजना’ से भले ही राज्य को काफी मुनाफा होतापर इस 15 हजार एकड़ में प्रस्तावित परियोजना पर काम शुरू होने से 17 गांवों के किसानों और मछुआरों का विस्थापन भी तय था। पर्यावरण को जो नुकसान होतावह अलग। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस वास्तव में इन मछुआरोंकिसानों के मसीहा बन गए हैं और उन्होंने इस परियोजना पर रोक लगा दी है। दो टूक चेतावनी भी दी है कि यदि किसी व्यक्ति के साथ कोई जबरन उसकी जमीन के अधिग्रहण की कोशिश करेतो उस पर पुलिस अपराधिक मामला दर्ज करे।
 कोंकण तट पर बसे विस्थापित होने वाले इन गांवों में से 15 गांव रत्नागिरि और दो गांव बगल के सिंधुदुर्ग में स्थित हैं। इस इलाकों में पर्याप्त बारिश होती है। यही वजह है कि विदर्भ और मराठवाड़ा के उलट इस उपजाऊ जमीन के किसानों ने बिना सरकारी कर्जमाफी योजनाओं के यहां काफी अच्छा उत्पादन किया है। परियोजना के लिए जरूरी 14,675 एकड़ (5.870 हेक्टेयर) जमीन में से सरकार के पास सिर्फ 126 एकड़ (52 हेक्टेयर) जमीन हैजबकि बाकी जमीन का अधिग्रहण होना था। परियोजना के लिए जिन 17 गांवों को चुना गया है,  उनमें नानर,  सागवे,  तारलकरसिंघेवाड़ीवडापल्लेविल्लयेदत्तावाड़ीपडेकावाड़ीकटरादेवीकरविनेचौकेउपाडे,  पडवे,  सखर,  गोठीवारेगिरये और रामेश्वर शामिल हैं। इस परियोजना को 2022 तक पूरा होना था।
  ऐसा पहली बार नहीं हैजब कोंकण में ये बड़ी परियोजना प्रस्तावित हुई। वहीं यह भी पहली बार नहींजब किसी परियोजना को राज्य में बड़े विरोध-प्रदर्शनों का सामना करना पड़ा। साल 1992 में वेदांता की स्टरलाइट इंडस्ट्रीज को रत्नागिरि के जदगांव गांव में 60 हजार टन सालाना कॉपर स्मेल्टर प्लांट और संबंधित सुविधाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा 500 एकड़ जमीन का आवंटन किया गया थापर इस परियोजना को आखिरकार तमिलनाडु के तूतीकोरिन में स्थानांतरित करना पड़ा। इसके बाद 90 के दशक के ही शुरुआती वर्षों में दाभोल पॉवर कंपनी द्वारा निर्माणाधीन एक और परियोजना विवादों में आई।
 फिलहालनाडार परियोजना से न सिर्फ किसानोंमछुआरों को नुकसान होताबल्कि 14 लाख से ज्यादा आमछह लाख काजू के पेड़ों500 एकड़ में फैले धान के खेतों और इलाके के वनस्पतियां और जीव-जंतु भी नष्ट हो जाते। इसका इस क्षेत्र के नाजुक तटीय पर्यावरण पर नकारात्मक असर पड़ता। मुख्यमंत्री के हालिया इस आदेश से स्पष्ट है कि फडणवीस सरकार विकास के लिए विनाश को आमंत्रण नहीं देना चाहती है। सीएम देवेंद्र  ने कहा है कि अब कोई भी भूखंड नहीं ले सकता है।


No comments: